Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Manav Rachna के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन का हुआ जोरदार आगाज

12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा एनुअल फैस्ट
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर: मानव रचना के एनुअल फैस्ट रिस्रैक्शन का जोरदार आगाज हुआ। 12 अक्टूबर से शुरू हुए रिस्रैक्शन 14 अक्टूबर तक चलेगा। आखिरी दिन स्टॉर नाइट में जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर शिरकत करेंगे।
इस अवसर पर रिस्रैक्शन की शुरुआत मानव रचना म्यूजिक सोसायटी के द्वारा सरस्वती वंदना गाकर की गई। इस मौके पर इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ परर्फोमिंग आट्र्स के स्टूडेंट्स के द्वारा तांडव प्रस्तुत किया गया। वहीं मानव रचना डांस सोसायटी के स्टूडेंट्स म्रिदक्ष के द्वारा भांगड़ा की बेहतरीन प्रस्तुति इस साल की थीम डिजिटल रैली पर प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वाइस प्रेसिडेंट डॉ० अमित भल्ला ने फैस्ट को ओपन घोषित किया और इसी के साथ अलग-अलग गतिविधियों का शुभारंभ किया गया। रिस्रैक्शन के तहत फैशन-शो, वैस्र्टन ग्रुप डांस, वैस्र्टन सोलो डांस, डीजे वार्स, स्ट्रीट प्ले, बैटल ऑफ बैंड, गल्ली क्रिकेट, स्ट्रीट सॉकर, शेर ओ शायरी, डूडलिंग, मोनो एक्टिंग, फोक डांस, ग्रैफटी आदि गतिविधियों का आयोजन किया। 13 अक्टूबर को ईडीएम नाइट में एन्चैंटिड वैली कार्निवल धूम मचाने वाला है। वहीं 14 अक्टूबर को स्टॉर नाइट में बालीवुड के जाने-माने अभिनेता फरहान अख्तर अपने बैंड के साथ स्टूडेंट्स को मंत्रमुग्ध करेंगे।

 

Related posts

बाल दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus

सीलिंग की गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे: जगदीश भाटिया

Metro Plus

DPS-81 की बड़ी उपलब्धि, नंदना ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा!

Metro Plus