Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पुलिस संगठन हरियाणा ने लिया फैसला, इंक्रीमैंट को लेकर सुप्रीमकोर्ट में डालेंगे अपील

बैठक में पुलिस संगठन की जिला इकाई फरीदाबाद का किया चुनाव
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर:  पुलिस संग़ठन हरियाणा की बैठक सैक्टर-31 स्थित पुलिस लाइन फरीदाबाद के कांफ्रेंस हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घीसाराम ने की। बैठक में पुलिस विभाग के मुलाजमान की समस्याओं के बारे में व सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशो के बारे में विचार विमर्श किया गया वहीं निर्णय लिया गया कि 1 अप्रैल, 1979 के पहले के सभी मुलाजमान के इन्क्रीमेंट के बारे में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बारे में विचार विमर्श किया तथा उस बारे में अपील डालने का फैसला लिया गया।
वहीं पुलिस कर्मियों की अन्य समस्याओं को लेकर भी बात रखी गई। इसके उपरांत संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घीसाराम की अध्यक्षता में जिला इकाई का गठन करते हुए चुनाव सम्पन्न कराया, जिसमें राम कुमार को जिला अध्यक्ष, जगत सिंह, चंदन सिंह व सतवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, भीम सिंह को महासचिव, रूप लाल को सचिव, फूल कुमार को कैशियर और प्रेम सिंह सहरावत को सलाहकार नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी चुनने के बाद सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया और पुलिस की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। संगठन की अगली बैठक 24 अक्तूबर को पुलिस लाईन फरीदाबाद में करने का निर्णय लिया गया।

Related posts

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, 11 सालों में लगातार मजबूत हुआ सडक़ नेटवर्क, विपक्ष को हो रही दिक्कत: नायब सैनी

Metro Plus

शक्तिपीठ पब्लिक स्कूल ने बैसाखी का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया

Metro Plus

FMS में लर्निंग वॉक 2025-सहयोगात्मक विकास का मार्ग का आयोजन किया गया।

Metro Plus