Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भिक्षावृत्ति समाज के लिए एक अभिशाप है: पकंज पाराशर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 नवंबर: शरद फाउडेंशन द्वारा बाल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन दिया। जिसमें शहर की कई अन्य सामाजिक संस्था ने इस ज्ञापन में अपना सहयोग दिया। इस अवसर पर शरद फाउडेंशन ने भिक्षावृत्ति के खिलाफ एक अभियान की शुरूआत की। उन्होंने इस ज्ञापन के द्वारा सरकार से अनुरोध किया कि भिक्षावृत्ति के खिलाफ चलने वाले अंदोलन में हमारा साथ दे ताकि भिक्षावृत्ति को समाप्त किया जा सके।
बाल दिवस के मौके पर सैकड़ों की संख्या में बच्चे, महिला व पुरूष इस अभियान में शमिल हुए। कार्यक्रम में शरद फॉउडेशन की अध्यक्ष डॉ० हेमलता शर्मा ने कहा की हमारे इस अभियान का उद्वेश्य भिक्षावृत्ति को देश से पूर्णत: समाप्त करना हैं जिसकी शुरूआत फरीदाबाद से एक अभियान शुरू करके कि है। उन्होंने कहा कि भिक्षावृत्ति हमारे समाज के लिए एक अभिशाप है। जिसमें अधिकतर मामलों में भिक्षा मागने वाले बच्चों के मां-बाप भी दोषी होते है। जो बच्चों से जबरन भिक्षा मंगवाते है।
इस अवसर पर ज्ञापन लेते हुए फरीदाबाद के एस.डी.एम ने कहा की यह बहुत ही अच्छा अभियान शरद फाउडेंशन ने चलाया है इसमें सरकार भी विशेष सहयोग करेगी और भिक्षावृत्ति को समाप्त करने के लिए उचित कदम उठाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने में विशेष सहयोगी पूजा शर्मा, आशा शर्मा, बृजबाला, वंदना कालिया, सीमा, देवेंद्र सूद, ए.के. शर्मा, अरूण बक्शी, अनुराग पाराशर संजीव कुशवाहा, सचिन तवर, मंजीत सिंह एव मनीश शर्मा सिमरन कौर शरद फाउडेंशन का सहयोग रहा।

Related posts

रोजगार के लिए विद्यार्थियों का कौशल विकास जरूरी: कुलपति प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

अवैध कॉलोनियों पर एक बार फिर बरसा DTP की JCB के पीले पंजे कहर,कॉलोनाईजरों में मचा हडक़ंप!

Metro Plus

सूरजकुण्ड अंतर्राष्ट्रीय मेले की आनलाईन टिकटों की बुकिंग सुविधा शुरू: डा. सुमिता मिश्रा

Metro Plus