Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अन्याय के विरूद्व लडऩे में सक्षम बनाते है: डॉ० ग्रोवर

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 15 अक्तूबर:
वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय फरीदाबाद के महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं एवं महिला कर्मियों के लिए एक आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 नवम्बर तक चलेगा जिसे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ मॉब के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्वघाटन आज शहर की प्रमुख शिक्षाविद् रेणु सूद ने किया।
कार्यक्रम के उद्वघाटन सत्र में मॉब एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन सूद और अन्य पदाधिकारी सुनील यादव व अजय नेहरा भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक आत्मरक्षा के लिए जूडो मार्शल आर्ट की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी जायेगी।
कुलपति डॉ० संदीप ग्रोवर तथा कुलसचिव डॉ० तिलक राज ने महिला कल्याण प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर सराहना की है। डॉ० ग्रोवर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अन्याय के विरूध लडऩे में सक्षम बनाते है और इससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।
महिला कल्याण प्रकोष्ठ की अध्यक्ष पूनम सिंघल ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मुसीबत या किसी तरह के उत्पीडन के दौरान खुद का बचाव की तकनीकों के बारे में बुनियादी प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं के विरूध बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर छात्राओं को आत्म रक्षा के लिए प्रशिक्षिण करना जरूरी है।
01

Related posts

जनहित सेवा संस्था व Manav Rachna डेंटल अस्पताल के सहयोग से नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus

मानव रचना विश्वविद्यालय में दो दिवसीय शूटिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

Metro Plus

जीतने की दृढ़ इच्छा शक्ति प्रतिभागी को विजयश्री दिलाती है : सीमा त्रिखा

Metro Plus