Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

एफएमएस के छात्रों ने लिया पिकनिक का आनन्द

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 26 फरवरी: एफएमएस किडीज वल्र्ड के विद्यार्थी पिकनिक मनाने के लिए आज स्कूली बच्चे बस में गाने गुनगुनाते हुए सैक्टर-31 टाउन पार्क में गए। पार्क में उन्होंने छुपम-छुपाई, क्रिकेट और कई प्रकार के खेलों का आनन्द लिया। इसके अतिरिक्त कुछ बच्चों ने खुले जिम का लुत्फ भी उठाया। यह एक दिलचस्प दृश्य था जहां बच्चों के चेहरे उत्साह के साथ चमक रहे थे। बच्चों को पार्क के चारों ओर ले जाया गया और फूलों और पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया गया। बच्चों को एक समूह में बैठाया फिर बच्चों ने अपने दोस्तों के साथ शानदार दोपहर का आनंद उठाया व विभिन्न झूलों पर सवार हुए।
इस मौके पर स्कूल के निदेशक व प्रिंसिपल उमंग मलिक ने बताया कि छात्रों के लिए यह एक पर्व के सम्मान था। उन्होंने बताया कि बच्चों के स्कूल के पाठ्यक्रम के अलावा ऐसे यात्राओं के महत्व के बारे में बच्चों को बताना भी जरूरी है।

Related posts

आईआईटी कानपुर में आयोजित इंटर स्कूल प्रश्नोत्तरी में एफएमएस टीम का मिला द्वित्तीय स्थान

Metro Plus

होमर्टन स्कूल: शिक्षाविद सरदार कुलदीप सिंह की याद में कीर्तन और अंतिम अरदास 25 अप्रैल को।

Metro Plus

KUNDAN GREEN VALLEY स्कूल के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में लहराया परचम

Metro Plus