Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

तेरापंथ महिला मंडल ने किया छात्रों के लिए कार्यशाला का आयोजन

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 22 नवंबर: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे अभियान निर्माण एक नन्हा कदम स्वच्छता की ओर के तहत तेरापंथ महिला मंडल व तेरापंथ कन्या मंडल फरीदाबाद की ओर से मानव विद्या निकेतन स्कूल के छात्रों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नैतिक कहानी सरिता भंसाली द्वारा, शारीरिक स्वच्छता नेहा जैन द्वारा, पर्यावरण स्वच्छता के बारे में सुमंगला बोरड द्वारा छात्रों को नैतिकता और स्वच्छता का ज्ञान दिया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चों ने स्वयं स्वस्थ-स्वच्छ रहने का व अपने स्कूल व घर के आस-पास साफ-सफाई रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में 101 छात्रों को जर्सी प्रदान की गई।
इस मौके पर मानव सेवा समिति के उपाध्यक्ष रोशन लाल बोरड व मुख्य संयोजक कैलाश शर्मा व प्रिंसिपल दिव्या ने स्वच्छता के पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर अंजू वेद, रन्जू नोलखा, प्रभा बांठिया, शर्मिला वेद, ज्योति धारीवाल, पुष्पा, कविता, सोनू, रुचि, रोहन ने स्वच्छता गान गाया व बच्चों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन मंत्री ललिता वैद ने किया।

Related posts

राहुल की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा

Metro Plus

भारतीय जनता पार्टी का मुख्य ध्येय जनता को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराना है

Metro Plus

FMS छात्राओं द्वारा पुलिस डे पर रनफॉर पुलिस मैराथॉन का आयोजन किया गया

Metro Plus