Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

गंभीरा पब्लिक स्कूल में हुआ इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 28 मार्च: सैक्टर-65 स्थित गंभीरा पब्लिक स्कूल मेें आयोजित हुए इंट्रोडक्शन मीट में बच्चों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् सुजीत दास और शीतल पॉल मौजूद रही। शिक्षाविद् सुजीत दास ने कहा कि पढ़ाई का अर्थ केवल किताबों तक सीमित नहीं रह गया है। आधुनिक युग में अपने बच्चों को किताबी पढ़ाई से बाहर भी लाना होगा। ताकि वह बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में अपनी अलग पहचान बना सके।
इस मौके पर शीतल पाल ने कहा कि अभिभावकों को बच्चों पर किसी भी तरह का दवाब नहीं बनाना चाहिए। वह जिस दिशा मेंं जाना चाहते हैं, उनको प्रोत्साहित करना चाहिए। तभी बच्चे सही मायनों में अपने जीवन में कामयाबी हासिल कर सकेंगे। इस दौरान योगाचार्य सीआर डागर और मिस्टर रोनाल्ड भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को स्कूल के चेयरमैन चतर सिंह, मैनेजिंग डॉयरेक्टर संदीप चौधरी एवं स्कूल के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह ने भी संबोधित किया ।

Related posts

जाम नगर के नाम से मशहूर बल्लभगढ़ क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच के केजरीवाल बने 2019-20 के प्रधान

Metro Plus

मोदी के नेतृत्व में भारत पुन: सोने की चिडिय़ा बनेगा: राजेश नागर

Metro Plus