Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

प्रदेश सरकार त्रुटि वाले बिजली बिलों को लेकर गंभीर है: सीमा त्रिखा

महेश गुप्ता
फरीदाबाद, 1 दिसंबर:
हरियाणा की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा है कि प्रदेश सरकार त्रुटि वाले बिजली बिलों को लेकर गंभीर है और इस संबंध में प्रदेश के जिला स्तर के सभी अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में त्रुटि वाले बिजली बिलों के लिए उत्तरदायी ठहराया जाएगा।
संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि पिछले कुछ समय से बिजली उपभोक्ता के बिलों में त्रुटियों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बिजली बिलों को ठीक करने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार उपमण्डल अभियंता के स्तर पर बिजली बिल ठीक करवाने के लिए केन्द्र बनाये गये हैं यदि किसी उपभोक्ता को लगता है कि उनके बिल में त्रुटि है तो वे उस बिल को उपमण्डल अभियंता के स्तर पर बिजली बिल ठीक करवाने के लिए लगाये गये केन्द्र्र पर लेकर जाएं और बिल ठीक करवाकर बिल की राशि की अदायगी करें।

Related posts

फरीदाबाद के सरकारी कॉलेजों में बढ़ाई जाएंगी 20 परसेंट सीटें: राजेश नागर

Metro Plus

TAP DC के मंच से दिया जाता है तकनीकी प्रशिक्षण व पर्सनैल्टी डेवलपमैंट पर विशेष ध्यान

Metro Plus

स्कूलों में बढ़ते अपराध अश्लीलता का नतीजा: पुलिस महानिदेशक

Metro Plus