Metro Plus News
नगर निगमफरीदाबादहरियाणा

बरसात से पहले निगम एक्शन मोड में: कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने अधिकारियों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 9 जून: आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर शहरभर में सीवर, नाले और स्टॉर्म वाटर लाइन जैसे कार्यों के निरीक्षण के लिए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जाकर कार्य का जायजा लें और बरसात से पहले नाले नालियों सीवर लाइन की सफाई का कार्य करवाना सुनिश्चित करें।

इसी कड़ी में ओल्ड जोन के जॉइंट कमिश्नर राजेश कुमार और कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने सैक्टर-7और 8 में स्टॉर्म वाटर लाइन के अलावा बाटा चौक के पास बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य और सफाई कार्य का निरीक्षण किया।

इसी क्रम में कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि हनुमान मंदिर तथा संत सूरदास पार्क के आस-पास लंबे समय से बरसात के दौरान जलभराव की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। स्थानीय नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नगर निगम द्वारा स्टॉर्म वाटर लाइन की सुपरसोकर मशीनों के माध्यम से व्यापक सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा कैमरे से भी लाइन के सफाई होने के फोटोग्राफ्स भी लिए जा रहे हैं ताकि सही ढंग से सफाई की रिपोर्ट आ सके।

उन्होंने बताया कि स्टॉर्म वाटर लाइन में जमा सिल्ट, कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे वर्षा का पानी सुचारू रूप से निकास हो सके। इसके अलावा कार्यकारी अभियंता डालचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ तिगांव रोड़ के नाले की सफाई के कार्य का जायजा भी लिया।

नगर निगम का उद्वेश्य बरसात के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने देना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि सफाई कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए। नगर निगम द्वारा शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में भी स्टॉर्म वाटर ड्रेनों एवं लाइनों की नियमित सफाई कराई जा रही है, ताकि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related posts

फाईनेंसर महेन्द्र-सुरेन्द्र गोयल आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज, RBI के लाईसैंस के बिना करते थे FD

Metro Plus

अब M.Phill एवं PHD शिक्षकों को मिलेगी प्रोमशन, जानिए कैसे?

Metro Plus

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल ने किया किसानों को सम्मानित

Metro Plus