Metro Plus News
दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पद का दुरुपयोग करने के एक मामले में कोर्ट का नोटिस

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 1 दिसंबर: पद का दुरुपयोग करने के एक मामले में यमुनानगर के चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई है। कोर्ट का नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खुद यमुनानगर में सीजेएम की कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।
गौरतलब रहे कि मनमोहन सिंह के खिलाफ यह मामला चीफ विजिलेंस कमिश्नर पीसी थॉमस की नियुक्ति से जुड़ा है। इस मामले में जगाधरी के वकील जीडी गुप्ता ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी थी। लेकिन आज तक उन्हें इजाजत नहीं मिली। अब प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद उन्होंने मनमोहन सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 166 व 167 के तहत कोर्ट में याचिका दायर कर पीजी थॉमस मामले पर हुए खर्च का पूरा पैसा पूर्व प्रधानमंत्री से वसूलने की बात कही है। इस पर कोर्ट ने प्राइमरी एविडेंस कराकर मामले की अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तारीख निर्धारित की है।

Related posts

हवालात में बंद अशोक कालिया जमानत पर रिहा, शराब की 90 बोतलों के साथ किया था गिरफ्तार

Metro Plus

एनआईटी-5 के निवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Metro Plus

चौटाला ने सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय सिंह को इनेलो पार्टी से बाहर निकाला

Metro Plus