Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में हमारे सहायक विषय पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 दिसम्बर: सैक्टर-31स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में किडिज विंग ने हमारे सहायकों पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को विभिन्न तरह के सहायकों के रूप में तैयार किया गया। कुछ बच्चों को डॉक्टर, शिक्षक, नर्स के रूप में तैयार किया गया। कुछ बच्चों ने फायर फाइटर व सैनिकों आदि की पोशाक पहनी। इस सभा से बच्चों को विभिन्न सहायकों के बारे में पता चला जो हमारे प्रतिदिन के जरूरी कार्यो को करने में हमारी सहायता करते हैं।
इस मौके पर सभा में स्कूल के बच्चों को मानवता पर निर्भरता और श्रम की गरिमा के बारे में बताया गया। समाज में मानवता के महत्व और लाभों को भी उजागर किया गया, छात्रों ने विद्यालय के कर्मचारियों को कार्ड दिए और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विद्यालय के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने समारोह की अध्यक्षता की और बच्चों को बताया कि कैसे एक दूसरे पर निर्भरता और मित्रता समाज में प्यार के रिश्तों को उत्पन्न करती है।

 

Related posts

2019 में फरीदाबाद देश में तीसरे नंबर पर था और अब 2024 में फरीदाबाद देश में पहले नंबर पर होना चाहिए: नायब सैनी

Metro Plus

कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए मलिकों को करना होगा…?

Metro Plus

नागरिकों को भी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए शौचालयों का उपयोग सही तरीके से करना चाहिए: जितेंद्र कुमार

Metro Plus