Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने मासूम बच्ची के साथ हुए रेप व उसकी हत्या के विरोध निकाला कैंडल मार्चं

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 दिसम्बर: अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने हिसार के उकलाना में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप व उसकी हत्या के विरोध में फरीदाबाद के सरूरपुर में कैंडल मार्च निकाला। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लेकर अपना रोष जताया।
इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा ने कहा कि इस दंरिदगी की जितनी भी भत्र्सना की जाए वो कम है। उन्होंने कहा कि इस जधन्य अपराध को अंजाम देने वालों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दी जाए ताकि ऐसे अपराध करने वालों को सबक मिले व गलत लोगों को कानून की अहमियत समझ आ सके।
इस मौके पर कैंडल मार्च में मुख्य रुप से प्रदेश प्रवक्ता उमेश कुंडू, प्रदेश संयोजक जग विजय वर्मा, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, महेश लोहिया, सुरेश चौहान, अजय कुमार, पवन शर्मा, सागर, महिला जिलाध्यक्ष राधा रानी अग्रवाल, संगठन मंत्री लता सोलंकी, चंचल, रेनू, कमला, भावना भाटी आदि पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर थ्री लेयर सिक्योरिटी से सुरक्षा रहेगी चौक चौबंद: पुलिस आयुक्त

Metro Plus

हरियाणा के 500 बेरोजगार युवाओं व किसानों को प्रशिक्षण दिलाकर बनाया जाएगा ड्रोन पायलट : DC विक्रम सिंह

Metro Plus

विपुल गोयल ने कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में जाकर बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साह

Metro Plus