Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नरेंद्र मोदी 29 मई को जाएंगे सिंगापुर, इंडोनेशिया, इस साल प्रधानमंत्री की 7वीं विदेशी यात्रा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
नई दिल्ली,25 मई: नरेंद्र मोदी 29 मई को सिंगापुर और इंडोनेशिया के 5 दिन के दौरे पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान दोनों देशों के नेताओं से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसमें रक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर करार हो सकते हैं। मोदी का यह इंडोनेशिया का पहला और सिंगापुर का दूसरा दौरा होगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री 21 मई को एक दिन के अनौपचारिक दौरे पर रूस गए थे। इस साल वे 6 दौरों में 11 देशों की यात्रा कर चुके हैं। विदेश मंत्रालय की सचिव प्रीति सरन ने बताया कि प्रधानमंत्री सिंगापुर के शांगरी में 1 जून को एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यह पहला मौका होगा जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री को सिंगापुर में संबोधन के लिए बुलाया गया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी का फोकस भारत प्रशांत महासागर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा पर होगा। भारत के पास इस मुद्दे पर अपनी नीतियां दुनिया के सामने रखने का बेहतर मौका है। साथ ही प्रधानमंत्री सागरमाला प्रोजेक्ट को लेकर अपनी बात रखेंगे।

Related posts

बेटियां देश के उज्जवल भविष्य की धरोहर, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता: विपुल गोयल

Metro Plus

रणदीप सुरजेवाला ने खट्टर और मोदी सरकार को गुरु-चेले की जोड़ी व झूठों का सरदार बताया

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में भारत की संस्कृति, शिल्प कला, भारतीय विरासत की शानदार झलक देखने को मिलती है: सुमिता मिश्रा

Metro Plus