Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Modern B.P. स्कूल की छात्राओंं ने किया एक नायाब कार्ड रीडर का अविष्कार

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 दिसम्बर: सैक्टर-23 स्थित मॉडर्न बी.पी पब्लिक स्कूल ने एक ऐसा अविश्वसनीय अविष्कार किया है जिससे पेटेंट कार्यालय से पेटेंट करवाने में अद्भुत सफलता प्राप्त हुर्ई है। माडर्न बी.पी. स्कूल की छात्राओंं निशा और दीक्षा दाहाल ने एक ऐसा कार्ड रीडर बनाया है जोकि सेटेलाईट कम्यूनिकेशन के माध्यम से किसी भी बच्चे की लोकेशन की सटीक जानकारी दे सकता है। इसमें बच्चों को उस आईडी कार्ड को पहनना होगा जोकि प्राय: बच्चे स्कूल में पहनते हैं।
इस उपलब्धता पर स्कूल के चेयरमैन ओ.पी परमार, उप-प्रबंधक जितेंद्र परमार एवं प्रधानाचार्या शकुंतला डेमला ने बताया कि किसी भी बच्चे के गायब या लापता होने की परिस्थिति में हम उसकी जानकारी गुगल मैप द्वारा कार्ड रीडर से प्राप्त कर सकते हैं। स्कूली छात्रा निशा और दीक्षा ऐसे कार्ड रीडर बनाने पर बधाई के पात्र हैं।

Related posts

गणतंत्र दिवस समारोह में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने जीता ईनाम

Metro Plus

कर्म का संदेश देकर जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीमद्वभागवत गीता: यशपाल

Metro Plus

नए राशन डिपो के लिए कैसे करें आवेदन? देखें!

Metro Plus