Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सर्दी से बचने के लिए गरीब लोगों को वितरित किए कंबल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 2 जनवरी: मारवाड़ी युवा मंच फरीदाबाद के तत्वाधान में युवा कार्यक्रर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को पड़ रही ठंड से बचने के लिए कंबल वितरित कर अपना नया साल बहुत अच्छे से मनाया।
इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने बताया कि मंच समाज हित के लिए समय-समय पर बहुत से कार्य करता रहता है। जिसमें जनसेवा, कैंसर जागरूकता अभियान, पौधारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, अमृतधारा के अंतर्गत रेलवे स्टेशन व शहर के विभिन्न स्थानों पर वाटर कूलर एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रम करता ही रहता है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि समाज के अन्य युवाओं को भी इस कार्य में बढ-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए और जरुरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। मंच के युवाओं ने इस नव वर्ष के आगमन पर प्रण लिया कि नववर्ष का स्वगात समाजहित के कार्य करके बनाया जाएगा। जिससे नई स्फूर्ति के साथ पूरे वर्ष में समाज हित के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल खंडेलवाल, कमल गुप्ता, राजेंद्र मूंदड़ा, नारायण शर्मा, दिनेश गोयल, पी.के. वर्मा, विमल अग्रवाल, कमल बंसल, कमल शर्मा व साथ-साथ इस समाज हित कार्य में महिला शक्ति का पूरा-पूरा योगदान रहा।

Related posts

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा देकर हमारी आंखों को खोलने का काम किया है नरेंद्र मोदी नेे: राजेश नागर

Metro Plus

एश्लोन कॉलेज व YMCA विश्वविद्यालय के आपसी विवाद के कारण छात्रों का भविष्य अंधकार में: विकास फागना

Metro Plus

SDM ऑफिस की हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी ने मारी बिजली के खंभे और कार में जोरदार टक्कर, आदमी मरते-मरते बचा।

Metro Plus