Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

पुलिस कमिश्नर ने बिना हेलमेट चल रहे टू-व्हीलर चालकों को बांटे हैलमेट

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: कमिश्ररेट फरीदाबाद द्वारा हेलमेट वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमेंं मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त डॉ० हनीफ कुरेशी थे। इस समारोह का आयोजन एसीपी बलबीर व सीकरी चौकी इंचार्ज द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर विरेंद्र विज डीसीपी ट्रैफिक, बलबीर सिंह एसीपी, एसएचओ सदर बल्लभगढ़ व सीकरी चौकी इंचार्ज, आईएमटी चौकी इंचार्ज व रोड़ सेफ्टी की तरफ से गणमान्य व्यक्ति, कुछ गांव के सरपंच व पार्षद मौजूद थे। इस हैलमेट वितरण समारोह में रोड़ पर जाने वाले टू-व्हीलर चालकों को, जो बिना हैलमेट चल रहे थे 50 हेलमेट बांटे गए जिसमें से 10 लेडिज व 40 जैंटस हैलमेट थे।
इस मौके पर पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है जो एसीपी बलबीर सिंह व चौकी इंचार्ज सीकरी के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर चालको को बिना हेलमेट के स्कूटर-मोटरसाईकिल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।

Related posts

पेड़ों को पालकर बड़ा करना सबसे बड़ा धर्म: राजेश नागर

Metro Plus

31 मार्च के बाद नहीं भरी जा सकेगी पिछले साल की इंकम टैक्स रिटर्न:भारद्वाज

Metro Plus

ब्रह्माकुमारीज भाई-बहनों ने विश्व शान्ति के लिए किया योग, ब्रह्माकुमारी केंद्र का 45वां वार्षिक समारोह संपन्न

Metro Plus