Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

युवा सेवादारों ने फुटपाथ पर सोने वाले गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: सैक्टर-46 स्थित महाराज दर्शन दास चैरिटेबल ट्रस्ट, आश्रम कंत दर्शन दरबार द्वारा नववर्ष-2018 के आगमन पर गरीबों को कम्बल वितरित किए गए। आश्रम कंत दर्शन दरबार, फरीदाबाद द्वारा पूज्य बाबा धर्मदास एवं प्रधान दास चंद्र मोहन बजाज के नेतृत्व में युवा सेवादारों ने ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन एवं सांई मंदिर सैक्टर-16 फरीदाबाद के समक्ष फुटपाथ पर सोने वाले गरीब व्यक्तियों को कम्बल वितरित किए। आश्रम कंत दर्शन दरबार फरीदाबाद द्वारा समय-समय पर लोक भलाई के कार्य जैसे बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता, रक्तदान शिविर, नेत्र चिक्तिसा शिविर, दशहरा पर्व पर जल सेवा, गर्मियो में मीठे पानी की छबील, मरीजों को फल वितरित करना आदि किए जाते है।
इस मौके पर पूज्य बाबा धर्मदास एवं प्रधान दास चंद्र मोहन बजाज ने संयुक्त रूप से कहा कि इस ठिठुरती हुई ठंड में हम सभी को इन गरीबों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए उन्होंने आमजन से भी अपील की कि आपके घरो में अगर गर्म कपड़े, कम्बल, रजाई आदि अधिक मात्रा में है तो अवश्य ही इन लोगो को दे ताकि वह इस ठिठुरती हुई ठंड से बच सकेंऔर आपको दुआएं दे सकें। उन्होंने कहा कि समाजसेवा के लिए महाराज दर्शन दास चैरिटेबल ट्रस्ट, आश्रम कंत दर्शन दरबार ने सदैव अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आगे भी निभाता रहेगा।

Related posts

सीमा त्रिखा ने सैक्टर-21 सी और एनएच 2जे ब्लॉक में करवाए लाखों रूपयों के निर्माण कार्य शुरू

Metro Plus

ज्ञान अर्जित करने के साथ ही कौशल विकास पर बल देना होगा: प्रो० कप्तान सिंह

Metro Plus

Eldeco मॉल के स्पा सेंटर में बुलाकर अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार!

Metro Plus