Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ क्यों की जा रही हैं कार्यवाही? देखें!

Metro Plus के लिए Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 2 अगस्त:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह के निर्देशों पर शहर में अवैध रूप से बेसमेंट में चलाए जाने वाले कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई है। जिसके चलते आज उपायुक्त विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशन में एचएसवीपी द्वारा जांच में अनियमिताएं मिलने पर फरीदाबाद सैक्टर-37ए मकान नंबर-415च् की बेसमेंट में चल रही एक लाइब्रेरी को सील किया गया।

जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन से मिले निर्देश के बाद भी शहर में नियमों को अनदेखा कर संचालित हो रहे कोचिंग और लाइब्रेरी की जांच की जा रही है। इसलिए अनियमिताएं मिलने पर संस्थानों को सील किया जा रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, बिना मानक शहर में चल रहे अवैध स्वीमिंग पूल और बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जांच कर रही है। जिसके चलते आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधि करने पर आज एक लाइब्रेरी को सील किया गया।

उपायुक्त विक्रम सिंह ने आमजन से अपील की है कि बेसमेंट में संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में दाखिला न लें यदि बेसमेंट में इसका संचालन हो रहा हो तो और अवैध स्विमिंग पूल व बिना सुरक्षा मानकों के संचालित हो रहे झूलों की जानकारी निम्नलिखित नंबर- 0129-2227936 और 2227272 पर दे सकते है।

Related posts

तिकोना पार्क ऑटो मार्किट ने लिया निर्णय, हर सोमवार ऑटो मार्किट रहेगी बंद

Metro Plus

बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में अब नहीं होगी सीवरेज समस्या, पढ़े पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus

Modern BP Public स्कूल के बच्चे Movable Toilet का मॉडल तैयार कर CBSE की विज्ञान प्रदर्शन में आए First

Metro Plus