Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

किक बॉक्सिंग में जीतने वाले खिलाडिय़ों का युवा नेता अमन गोयल ने किया सम्मान

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 जनवरी: स्लम बस्ती से सोना जीतने वाले ये खिलाड़ी फरीदाबाद और हरियाणा की शान हैं और आर्थिक तंगी से जूझते हुए जिस तरह इन्होंने किक बॉक्सिंग में सफलता हासिल की है उसे देखते हुए निश्चित ही ये अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल करेंगे। ये विचार युवा भाजपा नेता अमन गोयल ने सैक्टर-4 आर पटेल नगर की स्लम बस्ती में किक बॉक्सिंग के उन खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए व्यक्त किए जिन्होंने झारखंड में सम्पन्न हुई राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले विवेक, बादल और फरहाना का स्थानीय निवासियों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। पदक जीतकर आए खिलाडिय़ों का एस्कोर्ट मुजेसर मेट्रो स्टेशन से लेकर पटेल नगर स्लम बस्ती तक खुली जीप में जूलूस निकाला गया और फूल-मालाएं पहनाकर जगह-जगह स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि इन खिलाडिय़ों को आगे की प्रैक्टिस के लिए हर जरूरी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी सरकार लगातार कार्य कर रही है जिसका परिणाम सामने आ रहा है और हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कामयाबी हासिल कर रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीते ने भी विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान किया।
इस मौके पर हरकेश प्रधान, विपिन चंदीला, प्रवीण कोहली, डॉ० पवन, विश्वराज, राजेश कश्यप, संजय राज कश्यप, शंभू कुमार, अमरदीप रंजन, संजय खीचड़, हरिलाल गुप्ता, मंगल गुप्ता, राजीव वर्मा और अनुरोध सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

अजरौंदा Metro Station पर हुए प्रीति की आत्महत्या का हुआ खुलासा, जानिए क्या था मामला!

Metro Plus

अकाली दल व भाजपा मिलकर नशे के व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं: कुलदीप बिश्नोई

Metro Plus

कौन है गज्जू मुजैड़ी जिसने दी आम आदमी पार्टी के प्रवासी नेता संतोष यादव को जान से मारने की धमकी?

Metro Plus