Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नेत्रहीनों के मसीहा लुईब ब्रेल डे की 209वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 जनवरी: मानव जनहित एकता परिषद द्वारा डबुआ कॉलोनी सब्जी मंडी स्थित  Association Development of the Blind संस्था के प्रांगण में नेत्रहीनों के मसीहा लुईब ब्रेल डे की 209वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई।
इस अवसर पर जयंती में नेत्रहीन राकेश राठौर, महेश धामा आजाद ने रागनी भजन और मां के सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना, जनता दल यूनाइटेड के युवा प्रदेश अध्यक्ष सचिन तंवर, प्रदेश सचिव युवा सरदार मंजीत सिंह, समाजसेवी संजीव कुशवाहा, सुनीता रावत, यशवंत मौर्य, प्रेमनाथ अरोड़ा, रेनू अरोड़ा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर संस्था के प्रमुख नेत्रहीन सदस्य संतोष तिवारी, टेक सिंह ठाकुर ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान फूल-मालाओं से किया। अतिथियों ने भी सभी नेत्रहीन पदाधिकारियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एम.पी. मंडल, मनोहर होरो, अनिल टोपो, दीपचंद पांचाल, नवनीत, अंकित झा आदि नेत्रहीन कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

Related posts

ब्राह्मणी अम्बिका शर्मा ने कहा,जो शास्त्र पढ़ा सकते है वो शस्त्र उठा भी सकते है

Metro Plus

FMS स्कूल में EARTH DAY समारोह का आयोजन

Metro Plus

लालू यादव की जीत गरीब और पिछड़ा वर्ग की जीत: धर्मपाल यादव

Metro Plus