Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Skill Development में हरियाणा को बनाएंगे देश के लिए आदर्श: विपुल गोयल

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 6 जनवरी: हरियाणा देश की आबादी में सिर्फ 2 फीसदी वाला राज्य है लेकिन हम स्किल डेवलपमेंट में तीसरे स्थान पर हैं और जल्द ही हम पहले पायदान पर होंगे। ये दावा उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने देवकी फाउंडेशन द्वारा स्किल डेवलेपमेंट का कोर्स पूरा करने वाली छात्राओं के सर्टिफिकेट वितरण समारोह में व्यक्त किए, जहां 150 छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर विपुल गोयल ने सभी छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी बनाने वाला देश का पहला राज्य है और छोटे-छोटे कोर्स के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्किल इंडिया ही मेक इन इंडिया का आधार है और 2022 तक गरीबी मुक्त भारत का सपना भी स्किल डेवलेपमेंट से ही पूरा हो सकता है। विपुल गोयल ने कहा कि रोजगार परक शिक्षा के लिए बीजेपी सरकार ने एतिहासिक कदम उठाए हैं और सभी विश्वविद्यालयों में भी स्किल डेवलेपमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने शिक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जबकि बीजेपी सरकार आईटीआई सहित सभी ऐसे संस्थानों को मॉडर्न बना रही है जिससे युवाओं को रोजगार देने के रास्ते बन सकते हैं साथ ही रोजगार मेलों के माध्यम से भी युवाओं को नौकरी दी जा रही है।
विपुल गोयल ने इस मौके पर आयोजकों को फूलों के गुलदस्ते से सम्मान देने की बजाए पौधा देकर अतिथियों का सम्मान देने की भी अपील की। इस मौके पर बीजेपी नेता राजेश नागर, देवकी फाउंडेशन के चेयरमैन जवाहर बंसल, रीना मलिक, अशोक गोयल, पंडित मुकेश शास्त्री, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

भाजपा राज में हाईकोर्ट के आदेशों बावजूद किसान खा रहे है दर-दर की ठोकरें : विकास चौधरी

Metro Plus

नए आपराधिक कानूनों पर ऐतिहासिक प्रदर्शनी 3 अक्टूबर को: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में प्रथम सत्र का आरम्भ हवन समारोह के द्वारा किया गया

Metro Plus