Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिलाधीश जितेंद्र यादव ने शपथ दिलाकर विदेशी नागरिकों को दी भारतीय नागरिकता।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जनवरी:
जिलाधीश जितेंद्र यादव ने छह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की है। इन 6 विदेशी नागरिकों में अफगान से हरिओम, गुल्ला पियासे, दीवान लाल, सिलकम बाई, जगवंती और दर्शन कौर है। गौरतलब रहे कि पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की पॉवर प्रदान की हुई है जिनमें फरीदाबाद के जिलाधीश भी शामिल है।
केंद्र सरकार ने नागरिकता अधिनियम-1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को प्रदान किया गया है। नागरिकता अधिनियम-1955 की धारा 5 के तहत भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्रीकृत करने अथवा धारा 6 के तहत उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता जिलाधीश जितेंद्र यादव ने प्रदान की है।

भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की पॉवर पूरे देश में जिन13 जिलाधीशों को दी हुई है उनमें हरियाणा से एकमात्र फरीदाबाद के जिलाधीश सहित गुजरात राज्य के मोरबी, राजकोट, पाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजार, राजस्थान प्रांत के जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर और सिरोही तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीश शामिल हैं।

Related posts

FMS के छात्रों ने जीता सर्वश्रेष्ठ डेबिटर्स टीम का खिताब

Metro Plus

कांग्रेस दर्शन में सोनिया- नेहरू पर सवाल

Metro Plus

11 KV और 33 KV के 90 इंडिपेंडेंट फीडरों का रखरखाव अब बिजली निगम करेगा, किया टेकओवर: PC मीणा

Metro Plus