Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

Fogaat School में कवियों ने काव्य पाठ कर लोगों को आनंदित किया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 जनवरी: फौगाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नई कलम काव्य मंच के तत्वावाधान् में मासिक काव्य गोष्ठी का विधिवत् आयोजन किया गया। इस आयोजन की समस्त जिम्मेवारी स्कूल के चेयरमैन सतीश फौगाट ने वहन की जिसके लिए सभी ने उनका हार्दिक आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में मंच संचालन युवा कवि सौरभ मुद्गिल ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से किया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ० राजेश खुशदिल ने की।
इस मौके पर सभी कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं मां शारदे के चरणों में अर्पित की। इस गोष्ठी में कवि सौरभ मुद्गिल, कवि यशपाल मस्ती, कवि कुलदीप बृजवासी, कवित्री अंजलि, कवि एम.एल. गर्ग, कवि कुमार देवेंद्र, कवि यशदीप कौशिक रेवाड़ी, कवि अजय अक्रस, कवि एवं लघुकथाकार सत्यप्रकाश भारद्वाज, फौगाट स्कूल कि अध्यापिका एवं कवियत्री उषा, कवि संजय तनहा, कवि देवेंद्र देव, कवि रामाशंकर राज, कवि डॉ० राजेश खुशदिल, मंच के संयोजक कवि लज्जाराम राघव तरूण एवं मंच के सह-संयोजक मित्र सुरेंद्र नारायण शर्मा ने काव्य पाठ किया।

Related posts

मकान या दुकान पर जबरदस्ती कब्जा करने वालों के खिलाफ किया जाएगा केस दर्ज: राजेश नागर

Metro Plus

तय समय में काम पूरा न होने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्यवाही: विपुल गोयल

Metro Plus

हरियाणा सरकार द्वारा 60 वर्ष की उम्र के व्यक्तियों को 1200 रूपये पैन्शन राशि

Metro Plus