Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फौगाट पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किए दरगाह शरीफ के दर्शन

सजदा ब इबाबत का प्रमुख स्थान है दरगाह शरीफ- फौगाट
नवीन गुप्ता
अजमेर/फरीदाबाद, 21 दिसंबर:
फौगाट पब्लिक स्कूल, सैक्टर- 57 के निदेशक सतीश फौगाट ने कहा कि बच्चों के चहुमुंखी विकास के लिए उन्हें जीवन के हर पहलू से अवगत कराना नितांत आवश्यक है। धार्मिक, सामाजिक, ऐतिहासिक सभी नजरियाओं की जनिब से दरगाह शरीफ एक महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल है। अध्यात्म व धर्म हमें भावनात्मक रूप में श्रेष्ठता की और ले जाते है। श्री फौगाट स्कूल के विद्यार्थियों के एक दल के साथ यहां अजमेर में दरगाह शरीफ के दर्शन के लिए आए हुए थे। इस दल में कामिल खान, मोइन खान, गिन्नी, स्वेता, सोनिका, रूपल, सपना, प्रेरणा, श्रेया, लक्ष्मी, आकाश, नवजोत, लक्की, तमन्ना, जतिन, पूनम, निकेता सिंह, रविंद्र शुक्ल, देवेंद्र, सजीव, कुंवर, योगेश आदि मौजूद थे।
श्री फौगाट ने बताया कि अजमेर स्थित शरीफ जोकि भारत सरकार द्वारा बनाये गए ”दरगाह ख्वाजा साहब एक्ट 1955ÓÓ के तहत प्रबंधित की जाती है, सरकार द्वारा नामित दरगाह कमेटी दान लेने, धार्मिक स्थल का रख-रखाव करने, श्रद्वालुओं के ठहरने के लिए कमरे बनाने, नि:शुल्क दवाईयां डिस्पेंसरी के द्वारा प्रदान करवाने से अनेक कल्याणकारी कार्यों को अंजाम देती है। सम्पूर्ण देश से ही नहीं बल्कि अन्य मुल्कों से भी पर्यटक यहां आते है दरगाह शरीफ पर माथा टेककर सजदा करते है और इबाबत करते हुए मन्नतें मागतें है ऐसी मन्नतें है कि यहां मांगी हुई मन्नतें अवश्य पूरी होती है।

Related posts

अंडरपास की दीवारों के अंदर 3D डिजाइन और वर्टिकल हरियाली दिलाएगी प्रकृति का अहसास: ए. मोना श्रीनिवास

Metro Plus

तरुण तेवतिया ने रोजगार का इंतजार कर रहे युवाओं को दिया पकौड़े तलने का प्रशिक्षण

Metro Plus

फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के अंतर्गत शहर को बेहतर सुविधाएं देना हमारा लक्ष्य: वीएस कुंडू

Metro Plus