Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सूफी रंग में रंगी सूरजकुंड की चैपाल निजामी ब्रदर्स के गीतों पर झूमे दर्शक

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
सूरजकुंड,15 फरवरी: सूरजकुंड में चल रहे 32वें अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला में सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ राष्ट्रीय जलविद्युत पावर निगम एनएचपीसी के चैयरमेन एवं एमडी बलराज जोशी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती जोशी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
इस अवसर पर चांद निजामी बंधुओं द्वारा कव्वाली की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। निजामी ब्रदर्स को सुनने के लिए लोग बेताब नजर आए। उन्होंने अल्लाह हू-अल्लाह हू से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाए के गाया तो पूरा पंडाल सूफी रंग में रंग गया। बेहतरीन कव्वालियां पेश करते हुए चांद निजामी बंधुओं ने महफिल में चार-चांद लगा दिए। निजामी बंधुओं ने सांस्कृतिक संध्या में एक से बढ़कर एक कव्वाली सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। समय गुजरता रहा, कव्वालियों का दौर चलता रहा और दर्शकों की तालियों की गडग़ड़ाहट से चैपाल गूंजतती रही।
दिल कह रहा था कि यह रात यहीं ठहर जाए। जैसे-जैसे समय गुजरता गया वैसे-वैसे दर्शकों का उत्साह बढ़ता गया और वे कव्वाली सुनकर झूमने लगे। दर्शकों ने बेहद संजीदगी के साथ उनकी प्रस्तुतियों का आनंद लिया और जमकर तालियां बजाईं।
इस मौके पर सूरजकुंड मेला प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक समीरपाल सरो, मेला प्रशासक सुधांशु गौतम सहित एनएचपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा, FFRC केवल एक क्लर्क के तौर पर काम कर रही है।

Metro Plus

भाजपा सरकार में कार्यकर्ता व पदाधिकारी घूट-घूट कर जी रहा है: उमेश भाटी

Metro Plus

SDM अपराजिता ने चलाया व्यापारिक संगठनों के सहयोग से Covid-19 के संक्रमण की जांच का अभियान।

Metro Plus