Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिरोटरी

उद्योगपति आकाश बहल को पितृशोक, अंतिम संस्कार आज सुबह 11.00 बजे

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट 
फरीदाबाद, 5 मार्च : शहर के युवा उद्योगपति एवं रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के मेंबर आकाश बहल के पिताजी श्री पुरणलाल अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर बीती रात 11.00 बजे ब्रह्मलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार, 5 मार्च को मथुरा रोड़ पर क्राउन प्लाजा के सामने अजरौंदा स्थित शमशान घाट पर सुबह 11.00 बजे किया जाएगा। श्री बहल अपने पीछे अपने दो बेटों आकाश बहल व मोहनीश बहल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
जानकारी के मुताबिक श्री पुरणलाल पिछले काफी समय से बीमार चल रही थे। पिछले कुछ दिनों से उनका अपोलो हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने अपने सेक्टर-14 के मकान नंबर 57 में करीब 11.00 बजे अपनी अंतिम सांस ली।
आकाश बहल के पिताजी के इस निधन पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नवीन गुप्ता, सचिव डॉ.सुमित वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र बब्बर, डॉ. सुभाष श्योराण, सुभाष जैन, अतुल देव सर्राफ, सुरेश चन्द्र, एस.पी. सिंह, महेंद्र सर्राफ, विजय गांधी, दीपक यादव, भारत भूषण शर्मा, प्रेसिडेंट इलेक्ट सतीश फोगाट, संजय गर्ग, प्रमोद मैनी, संजय अत्री, अंकित अग्रवाल, सौरभ मित्तल, एच.के. गोयल, संजीव सूद, लवली पांचाल, संजीव आहूजा, संजय मेंदीरत्ता सहित विभिन्न रोटरी क्लब के मेंबर्स, उद्योग व शिक्षा जगत, राजनैतिक दलों के नेताओं तथा विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकरियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही है।

Related posts

भाजपा से बागी हुए दीपक चौधरी ने भरा अपना नामांकन पत्र

Metro Plus

इनेलो नेता फखरुद्दीन चंदेनी हुए आफताब अहमद को समर्थन देते हुए जाकिर हुसैन पर लगाए जमकर आरोप!

Metro Plus

Santosh Hospital में नि:शुल्क वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus