Metro Plus News
फरीदाबाद

प्रोत्साहन ट्रस्ट 8 मार्च को लगाएगा हैल्थ चेकअप कैम्प

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 मार्च: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रोत्साहन वूमैन चेरिटेबल सोसाइटी द्वारा वीरवार, 8 मार्च को एक हैल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए प्रोत्साहन ट्रस्ट की प्रधान मधु गुप्ता तथा उपाध्यक्ष नम्रता मित्तल ने बताया कि सेक्टर-9 मार्किट में जरूरतमंदों के लिए चल रही प्रोत्साहन ट्रस्ट की डिस्पेंसरी में लगने वाले इस कैम्प में शहर के नामी-गिरामी डॉक्टर दोपहर एक से तीन बजे तक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका टेस्ट भी नि:शुल्क करेंगे। साथ ही साथ दवाईयां भी नि:शुल्क दी जाएंगी।
स्वस्थ महिला स्वस्थ देश के तहत प्रोत्साहन वूमेन सोसाइटी द्वारा महिलाओं के लिये उठाया गया यह एक महत्वपूर्ण कदम है। मधु गुप्ता तथा नम्रता मित्तल ने लोगों से इस कैम्प में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की अपील की है।

 

Related posts

सरकारी पार्क पर बने होटल एकांत के अवैध मैरिज गार्डन को तोडक़र क्या सरकारी जमीन को कब्जामुक्त करा पाएगा हुडा विभाग?

Metro Plus

उपायुक्त अतुल कुमार ने बीके अस्पताल का किया दौरा

Metro Plus

जानिए आखिर क्यों मनाई जाती है लोहड़ी?

Metro Plus