Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महिलाओं को भी मिलना चाहिए पुरूषो के बराबर का दर्जा: सुमन बाला

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 मार्च: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सैक्टर-10 स्थित तेरापंथ भवन में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद नगर-निगम की महापौर सुमन बाला ने शिरकत की। महिला मंडल की और से सुमन बाला का वहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मौके पर सुश्री सुमेधा बाठियां, रोलर हॉकी की खिलाड़ी भी मुख्य रूप से उपस्थित थी। ते.म.म.उपाध्यक्ष सुनिता नाहटा, ते.म.म. निवर्तमान अध्यक्ष सुमंगला बोरड ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सुमन बाला ने कहा कि आज का दिन हम सभी महिलाओं के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज महिला दिवस है और हमें अपने ऊपर गर्व है कि हमारे लिए इस दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला वह है जोकि दो घरो को बनाती है एक ससुराल व दूसरा मायका। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मसम्मान देने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोडनी चाहिए और महिलाओं को भी पुरूषो के बराबर का दर्जा दिया जाना चाहिए। क्योंकि एक वाहन बिना एक पहिये के नहीं चलता उसी प्रकार जीवन की गाड़ी भी महिला और पुरूष दोनों के सहयोग के बिना नहीं चल सकती। उन्होंने समस्त महिला मंडल को मुबारकबाद दी।
इस मौके पर महिला मंडल की अध्यक्ष रंजू नौलखा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ाया है। उन्होंनेे बताया कि आज महिला सशक्तिकरण के सुंदरतम स्वरूप को विभिन्न पोस्टरो एवं बैनरो के माध्यम से वी-कैन शीर्षक से आयोजित होने वाली देशव्यापी रैलियों में दर्शाया गया और एक सशक्त अपील की गयी कि अगर हम साथ है तो कुछ भी असंभव नहीं है। हर कन्या को उसका अधिकार मिलेेगा और हर महिला को उसका सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर महिला मंडल की सचिव ललिता बैद, कोर्डिनेटर कमला लूनिया ने कहा कि इतना ही नहीं भारतीय संस्कृति की पहचान, नारी का परिधान (साड़ी) को सुरक्षित रखते हुए हमने एक दिन, एक साथ, एक समय में हजारों की संख्या में महिलाएं एकत्रित की है जिससे सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचे और इसका विश्व कीर्तिमान बने। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण सेमिनार का भी आयोजन किया।
इस मौके पर महिला उपाध्यक्ष सुनिता नाहटा, निवर्तमान अध्यक्ष सुमंगला बोरड ने कहा कि स्त्री अगर मां है तो साक्षात परमात्मा है। इसीलिए महिलाओं की सुरक्षा एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने में सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की नारी अपने साहस के बल पर कामयाबी का परचम लहरा रही है। अपनी राह पर चलकर आज भी अनेक महिलाएं समाज सुधारके लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं चुनाव में जीत कर पूरे गांव का नेतृत्व कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के जागृत होने से निश्चित रूप से नगर व गांवो की तस्वीर और तकदीर बदल रही है।
इस अवसर पर साध्वी प्रमुखा श्रीजी के मंगल संदेश के वाचन एवं अ.भा.ते.म.म की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुमुद कच्छारा के लिखित आव्हान के साथ ही महापौर सुमन बाला द्वारा हरी झंडी के रूप में जैन ध्वजा दिखाकर रैली को रवाना किया। यह महिला सशक्तिकरण रैली पूरे भारतवर्ष में महिला मंडल की लगभग 400 शाखाएं में एक ही समय पर निकाली गयी।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने नवनिर्वाचित सरपंच को दी बधाई

Metro Plus

शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए निजी और सरकारी स्कूलों में साझेदारी की दरकार: विपुल गोयल

Metro Plus

जलभराव व सीवर लाईन नाला आदि के ओवरफ्लो की समस्या को लेकर जनता कंट्रोल रूम में कहां करें सम्पर्क? देखें।

Metro Plus