Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

Vidyasagar School के चेयरमैन धर्मपाल यादव ने अपने समधी और मित्र विधायकों को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद 4 अप्रैल: विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव एवं उनके बेटे दीपक यादव ने रेवाड़ी के विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं बल्लभगढ़ से विधायक प० मूलचंद शर्मा को उनके निवास पर जाकर जन्मदिन पर बधाई दी।
इस अवसर पर चेयरमैन धर्मपाल यादव ने कहा कि रणधीर सिंह कापड़ीवास एवं प० मूलचंद शर्मा की विनम्रता ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय बना दिया है और उनकी कड़ी मेहनत ने उनके क्षेत्र को बदल दिया है। हम दोनों की लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। श्री यादव ने दोनों विधायकों को पुष्प गुच्छ भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गौरतलब है कि विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव के बड़े पुत्र कुलदीप यादव, जोकि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में एस.डी.ओ. हैं का विवाह रेवाड़ी से विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास की बेटी के साथ हुआ है जबकि विधायक प० मूलचंद शर्मा श्री यादव के पुराने एवं घनिष्ठ मित्रों में से एक हैं।

Related posts

अमन गोयल ने किया एसी नगर में ट्यूबवेल का उदघाटन

Metro Plus

लेडी डॉक्टर के रेप और हत्या को लेकर नर्सिंग होम्स एसोसिएशन फरीदाबाद ने किया विरोध प्रदर्शन!

Metro Plus

Delhi Scholars International का नाम रोशन किया छात्राओं ने

Metro Plus