Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

FMS में हवन के साथ किया गया नए सत्र का शुभारंभ

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 4 अप्रैल: सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में नवसत्र का प्रथम दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की सीडब्लयूसी के चेयरमैन एच.एस.मलिक, एफ.एम.एस. मैनेजिंग कमेटी के मैनेजिंग डॉयरेक्टर व भारतीय सरकार में केन्द्रिय सचिवालय के पूर्व कमिश्नर ए.के. मलिक मुख्य अतिथिगण थे।
प्रात:कालीन सभा में हवन का आयोजन किया गया ताकि नववर्ष में नया व पवित्र वातावरण स्थापित हो जो बच्चों में नई स्फुर्ति व नया जोश पैदा कर सके।
इस अवसर पर विद्यालय की अकेडमिक डॉयरेक्टर शशिबाला व प्रधानाचार्य उमंग मलिक ने बच्चों को बधाई दी। विद्यालय के चैयरमैन एच.एस.मलिक ने बच्चों को समय की महता व माता-पिता के सम्मान तथा नैतिक मूल्यों से अवगत करवाते हुए जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया।

Related posts

अग्रवाल समिति द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने श्रोताओं के सामने जमकर रंग बिखेरे

Metro Plus

Fogaat School में प्रतिदिन हवन यझ का आयोजन किया जाएगा

Metro Plus

FMS में हवन समारोह के साथ नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत की गई

Metro Plus