Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

बालाजी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 13 जनवरी :
बालाजी पब्लिक स्कूल में विज्ञान एवं कला प्रदशर्नी का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ का भाग लिया। विद्यार्थियों ने अध्यापकों के मार्गदर्शन में विभिन्न मॉडल एवं चार्ट बनाए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में वर्षा जल संचयन, विद्युत सर्किट, पवन चक्की, स्टार्च परीक्षण, विद्युत जनरेटर, भूकंप तीव्रता मापन यंत्र, वायु प्रदूषण, रोबोट, आलू से बिजली उत्पादन, बिजलीघर, ज्वालामुखी, व्यर्थ वस्तुओं से सजावट का सामान, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, यातायात के साधन, वन्य जीवन, कलात्मक चित्र, फूलदान आदि का निर्माण कर इन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी में मनीष व राजपाल द्वारा बनाए गए मॉडल भूकंप तीव्रता मापन यंत्र को प्रथम, निखिल, प्रशांत, विश्वेन्द्र एवं किशन द्वारा बनाए गए मॉडल विद्युत जनरेटर तथा विवेक एवं शिवम द्वारा बनाए गए मॉडल बिजली घर को संयुक्त रूप से द्वितीय तथा दीपक, यश वर्मा व दीपांशु सैनी द्वारा बनाए गए मॉडल पवन-चक्की की तृतीय स्थान मिला।
प्रदर्शनी का निरीक्षण विद्यालय के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य डॉ० राजकिशोर सिंह नेगी, उप-प्रधानाचार्या गीतांजली चौधरी ने किया और विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल, चार्ट एवं कलाकृतियों की सराहना की और बताया कि विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है ताकि विद्यार्थियों की रूचि विज्ञान एवं कला के प्रति बढ़े और उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
BALAJI 3BALAJI 4

Related posts

दिनेश रघुवंशी के समधी Dr. B.S. Dahiya की प्रार्थना सभा रविवार, 17 दिसम्बर को

Metro Plus

BYST अभियान के तहत वूमैन Impowerment की ओर कदम बढ़ाए जाएंगे: मल्होत्रा

Metro Plus

रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का उठाला शुक्रवार 21 अप्रैल को 

Metro Plus