Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने अपने कार्यालय पर मनाया बाबा साहेब का 127वां जन्मोत्सव

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,14 अप्रैल: भारत के संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर के 127वें जन्मोत्सव हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ के सैक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन पर सादगीपूर्वक मनाया गया। इस दौरान क श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करके जिले के कांग्रेसियों ने बाबा साहेब अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए गए कार्याे को याद किया।
इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० राधा नरुला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ० एस.एल. शर्मा, प्रदेश महासचिव पं. राजेंद्र शर्मा, महिला कांग्रेस नेत्री रेनू चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, संगठन सचिव ललित भड़ाना, युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष नरेश गोदारा, प्रदेश सचिव नलिन हुड्डा, प्रदेश सचिव मोनू ढिल्लों, प्रदेश सचिव गजेंद्र ङ्क्षसह, के.सी. शर्मा, जिलाध्यक्ष आईटी सैल कांग्रेस, मनोज अग्रवाल कांग्रेसी नेता बल्लभगढ़, अशोक रावल, संजय सोलंकी, प्रताप शर्मा, बीर ङ्क्षसह गौतम, पूनम देवी, मनीष गौतम, दयाराम अटाली, अनीशपाल, राजेश आर्य, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ० धर्मदेव आर्य, प्रदेश सचिव सुमित ने संंयुक्त रुप से कहा कि देश में गरीब व पिछड़े वर्गाे को उनके हकों को दिलवाने में बाबा साहेब ने अह्म भूमिका निभाई थी, आज उन्हीं की बदौलत दलित व पिछड़े वर्ग के लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ पाए है और उन्हीं की बदौलत ही आज गरीब, मजदूर व महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिल पाया है। उन्होंने कहा कि डॉ० साहेब ने एक समाज की नहीं बल्कि सर्व समाज के हकों के लिए संघर्ष किया और उनके हकों को दिलवाने के लिए सदा प्रयासरत रहे। आज उनके जन्मोत्सव पर हम सभी को उनके बताए आदर्शाे को अपनाते हुए देश व समाजहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए और हमें बाबा साहेब का अनुसरण करते हुए समाज को एक सूत्र पिराने के लिए प्रयास करने चाहिए और आपसी मतभेद भुलाकर संगठित रहना चाहिए।



Related posts

लापरवाह डॉक्टरों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्यवाही: अनिल विज

Metro Plus

समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गो व नेत्रहीनों को कम्बल बांटे

Metro Plus

मानव रचना में बेहतर स्वास्थ्य व पौष्टिकता के लिए मनाया गया डायटेटिक्स दिवस

Metro Plus