Metro Plus News
Uncategorizedएजुकेशनफरीदाबाद

D.C. Model स्कूल में मनाया गया ऑरिन्टेशन-डे

फरीदाबाद से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 अप्रैल: अंबेडकर जयंती के अवसर पर सेक्टर-9 स्थित डी.सी. मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज ओरिएंटेशन कम काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा अपनी प्रतिभा की झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की वाईस प्रेसिडेंट श्रीमती अंगुलटी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही। उन्होंने दीपशिखा प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के संचालक पवन कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ० ज्योति गुप्ता, संचालिका श्रीमती राज तथा वरिष्ठ अध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाल बसेरा प्ले स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनाक्षी ने भी अपना बहुमूल्य समय निकालकर आए हुए बच्चों की हौसलाअफजाई की। कार्यक्रम का शुभारंभ 11वीं कक्षा की छात्राओं ने एक डांस के द्वारा किया जिसमें यह संदेश दिया गया है कि बाल मजदूरी एक अभिशाप है। इसे रोककर बच्चों को शिक्षा की ओर जागृत किया जाए। कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा पहली कक्षा और दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा योग की प्रस्तुति जिसमें उपस्थित अभिभावकों तथा समस्त अध्यापकवर्ग का मन मोह लिया और उन्हें स्वस्थ रहने के आसान तरीके बताए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ० ज्योति गुप्ता ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। विद्यालय की संचालिका श्रीमती राज ने अभिभावकों को यह आश्वासन दिया कि उन्होंने जो विद्यालय पर विश्वास बनाए रखा है हम उस पर खरा उतरने का सफल प्रयास करेंगे।

Related posts

राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर ग्राहक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

Metro Plus

सरकार लाई ऋणों के बकाया ब्याज को माफ करने की आर्कषक योजना: विक्रम सिंह

Metro Plus

K.L Mehta College की N.S.S छात्राओं द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत रैली का आयोजन किया गया

Metro Plus