Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी और विश्वकर्मा ग्रुप ने किया सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 104 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया
मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,16 अप्रैल: रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी और सैक्टर-58 स्थित विश्वकर्मा ग्रुप ने एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 104 यूनिट रक्त एकत्रित करके रोटरी ब्लड बैंक को सौंपा गया। रक्त दें-जीवन बचाए के संदेश को बढ़ावा देते हुए रोटेरियन और विश्वकर्मा ग्रुप के कर्मचारियों ने मानवता की सेवा के लिए उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस मौके पर फरीदाबाद नगर-निगम के उप-महापौर मनमोहन गर्ग ने भी शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के प्रधान संजय जुनेजा एवं विश्वकर्मा ग्रुप के निदेशक अश्वनी झांब ने कहा कि इस तरह के कैम्प इंसान को एक अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित करते हैं और समाज मे कॉर्पोरेट तथा सामाजिक भागीदारी भी सुनिश्चित करते है
इस अवसर पर रोटरी क्लब एनआईटी के तरफ से विवेक सूद, जे.एल. गुलाटी, सतीश मालिक, वी.के. चक्रवर्ती, जे.एस. कलसी, अरुण आहूजा, तजिंद्र मालिक, ए.एस. ओसहन, पी.एल. जुनेजा, टी.एस. सिधु, गुरमीत सिंह ,अरुण मग्गू,अरुण आहूजा, पीके सचदेवा,अरिहंत जैन,धीरज भूटानी आदि मौजूद रहे।

sdr

Related posts

Was denied Nobel Prize as I am black, says Ramdev

Metro Plus

Advanced Education के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Metro Plus

सुमिता मिश्रा को हिंदी में अच्छी पोएट्री के लिए सम्मानित करेगी चंडीगढ़ साहित्य अकादमी

Metro Plus