Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

55 में से 43 मैकडॉनल्ड आउटलेट आज से हो जाएंगे बंद

मैट्रो प्लस से ईशिका भाटिया की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 29 जून: कनॉट प्लाजा रेस्ट्रान्ट्स प्राइवेट लिमिटेड बोर्ड में चल रही कलह के चलते दिल्ली में मशहूर फास्ट फूड चेन मैकडॉनल्ड के 50 में 43 रेस्तरां अस्थाई तौर पर बंद हो गए है। सीपीआरएल बोर्ड ने एक बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में चल रहे 55 से 43 मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां को बंद करने का फैसला कर लिया है। कनॉट प्लाजा रेस्त्रां सीपीआरएल, विक्रम बक्शी और अमेरिकी मैकडोनाल्ड के बीच 50-50 फीसद साझेदारी का ज्वाइंट वेंचर है। यह उत्तर और पश्चिम भारत में फास्ट फूड चेन का संचालन करते हैं।
सीपीआरएल के पूर्व प्रबंध निदेशक विक्रम बक्शी जो 168 रेस्त्रां का संचालन करते हैं उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन 43 रेस्त्रां का संचालन अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। व्रिकम बक्शी अपनी पत्नी सहित सीपीएरएल बोर्ड में है। अमेरिका के इलिनोय की कंपनी मैकडॉनल्ड और उसके 50-50 हिस्सेदारी वाले जॉइंट वेंचर कनॉट प्लाजा रेस्ट्रान्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच लंबे समय से अंतर कलह चल रही है।

मैकडॉनल्ड आउटलेट क्यों हो रहे हैं बंद
आउटलेट्स बंद करने का एलान सुबह स्काइप के जरिए हुई बोर्ड बैठक के दौरान लिया गया। रेस्तरां को अस्थायी तौर पर बंद किए जाने की वजह के बारे में दोनों सहयोगियों न कुछ भी कहने से मना कर दिया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच चल रही लड़ाई के बीच सीपीआरएल आवश्यक स्वास्थ्य लाइसेंस रिन्यू कराने में असफल हो गई है। अगस्त 2013 में बख्शी को सीपीआरएल के प्रबंध निदेशक पद से हटा दिया गया था। इसके बाद बख्शी और मैकडॉनल्ड्स के बीच लंबी कानूनी लड़ाई शुरू हो गई। जिसमें उन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन को कंपनी लॉ बोर्ड में घसीट लिया।
इस मामले में बोर्ड का फैसला अभी नहीं आया है। मैकडॉनल्ड्स लंदन कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन में बख्शी के खिलाफ मुकदमा लड़ रही है। वेस्टलाइफ डिवेलपमेंट लिमिटेड ने अपनी सब्सिडियरी हार्डकासल रेस्टोरेंट्सप्राइवेट लिमिटेड के जरिए पश्चिम और दक्षिण भारत में मैकडॉनल्ड्स ब्रांड के तहत बिजनेस के मास्टर राइट्स लिए हुए हैं। कंपनी अभी 242 रेस्टोरेंट्स चला रही है।
1700 कर्मचारी होंगे बेरोजगार
इस फैसले से 1700 कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। कंपनी की ओर से रेस्त्रां बंद करने का फैसला निश्चित रुप से मैकडोनाल्ड को नुकसान पहुंचाएगा। वर्ष 2013 में पिज्जा ब्रैंड डॉमिनोज ने कंपनी को कड़ी टक्कर देकर और देश में क्विक सर्विस रेस्त्रां क्यूएसआर के मामले में पहला स्थान प्राप्त कर लिया था।

Related posts

मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के ड्राइवरों को नवोदय प्रोजेक्ट के तहत मिली ट्रेनिंग

Metro Plus

रोटेरियन डॉ. एस.सी. त्यागी की धर्मपत्नी श्रीमति लोकेश त्यागी का उठाला शुक्रवार 21 अप्रैल को 

Metro Plus

कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ ने जलभराव में नाव चलाकर किया अनोखा प्रदर्शन

Metro Plus