Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

अंबेडकर एजुकेशन सोसाईटी इसी प्रकार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करती रहे: सुमन बाला

मैट्रो प्लस से महेश गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद,17 अप्रैल: एनआईटी-3 स्थित डॉ० बी.आर. अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी जैसी संस्थाएं बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने हेतु जो संकल्प लिए हुए हैं उनकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। यह विचार डॉ० बी.आर. अंबेडकर एजुकेशन सोसाइटी के प्रांगण में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच कर संस्था में शिक्षा ग्रहण करने वाली महिलाओं एवं युवतियों व गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए नगर-निगम की महापौर सुमन बाला ने कहे।
इस मौके पर सुमन बाला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के क्रम में डॉ० बी.आर. अंबेडकर सोसाइटी श्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य कर रही है। जिससे समाज की अन्य संस्थाओं को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बच्चों को अपनी ओर से पुरस्कार वितरित किए और अपने अनुभव साझा कर आशा व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ० बी.आर. अंबेडकर एजुकेशन सोसाईटी इसी प्रकार सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर प्रतिभागिता करती रहे ताकि यहां शिक्षा ग्रहण करने वाली महिला एवं युवतियां यहां से शिक्षा प्राप्त कर स्वावलंभी बन सके। कार्यक्रम के दौरान सोसाईटी के चैयरमेन ओ.पी. धामा ने महापौर सुमन बाला व अतिथियों का स्वागत व्यक्त करते हुए संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान के राष्ट्र अध्यक्ष हरिश्चंद्रआजाद ,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सीमा शर्मा, राष्ट्रीय संरक्षक तिलक राज शर्मा, समाज सेविका आशा माहेश्वरी, संस्था की डॉयरेक्टर निर्मला, विद्वान एवं कवि अनिल बेताब आदि लोग मुख्यरूप से उपस्थित थे।

Related posts

आयुर्वेद के डॉक्टरों को सर्जरी करने की अनुमति देने पर IMA ने की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू।

Metro Plus

Ishika Gupta शैक्षणिक क्षेत्र में OutStanding Academic Excellence Award से सम्मानित

Metro Plus

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर चलाया बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान

Metro Plus