Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जागेगें जगायेगें पॉलिथीन भगायेगें कपडें का थैला अपनायेंगे 1001 लोगों ने लिया सकंल्प

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद,19 अप्रैल: यदि हम धरा को प्रदुषण मुक्त बनाना चाहते है तो इसके लिए हमें पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले अपनाना होगा। यह विचार हमरटन ग्रामर स्कूल के हजारों बच्चों को विश्व धरा दिवस पर सम्बोधित करते हुए रैडक्रास सचिव एवं नगर-निगम के मिडिया सलाहकर श्याम सुंदर ने व्यक्त किए।
नगर-निगम फरीदाबाद आयुक्त श्री मोहम्मद शाईन एवं जिला उपायुक्त अतुल कुमार के मार्ग दर्शन में जिले के पॉलिथीन मुक्त अभियान के अन्तर्गत शिक्षण संस्थाओं में प्रथम चरण में 1 लाख युवाओं को जागरुक करने के साथ-साथ बैगर लाभ हानि के कपडों के थले वितरित करने का लक्ष्य रख गया है।
सचिव श्याम सुंदर ने नगर-निगम अधिकारियों, समाजिक संगठनों एवं स्कूल प्रबंधको के साथ मिलकर एक साथ एक हजार बच्चों को कपडें के थैले दिए और पॉलिथीन का करने का सकंल्प भी दिया। विश्व धरा दिवस पर फरीदाबाद जिले में एक साथ हजारों युवाओं ने पॉलिथीन का प्रयोग ना करने एवं ना करने देने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर रैडक्रास सोसायटी के आजीवन सदस्या आश्या त्रेहान ने भी पॉलिथीन से होने वाली हानिकारक परिणामों के बारे मे जागरुक किया।
इस मौके पर नगर-निगम के अधिकारियों जिसमें मुख्य सफाई निरिक्षक चन्द्र दत शर्मा ने निगम द्वारा सफाई के अन्तर्गत चलाई जा रही गतिविधियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर 1001 बच्चों ने कपड़े के थैले लेकर जागरुकता रैली निकाली एवं पोस्टरो के माध्यम से पौधे लगाने, पॉलिथीन का प्रयोग ना करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक निदेषक राजदीप सिंह, अमृत कौर सोसायटी के अध्यक्ष एवं हामर्टन स्कूल के संस्थापक कुलदीप सिहं, अजय गर्ग एवं यातायात पुलिस प्रभारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Related posts

जरूरतमंद पंजाबी परिवार के बच्चों को रोजगार से जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा: आरके चिलाना

Metro Plus

गुर्जर समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

वर्तमान परिवेश में आवश्यकता है विकास में एक-दूसरे के साथ भागीदार बनने की: मल्होत्रा

Metro Plus