Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

वैशाली बनी महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष, मुनेश जिला महासचिव

महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ व जिला महासचिव मुनेश शर्मा को नियुक्ति पत्र सोंपती जिलाध्यक्ष सविता चौधरी
देशपाल सौरोत
पलवल, 5 नवंबर:
कांग्रेस नेत्री वैशाली वशिष्ठ को महिला कांग्रेस जिला पलवल के हसनपुर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि मुनेश शर्मा को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त दी गई है। उक्त नियुक्तियां महिला कांग्रेस पलवल की जिलाध्यक्ष सविता चौधरी ने आज यहां ओमेक्स सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में की। श्रीमती चौधरी ने दोनों कांग्रेस नेत्रियों को नियुक्ति पत्र सोंपे व उन्हें फूलमाला पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं तथा उन्होंने पार्टी की दोनों नेत्रियों को संगठन में महत्वपूर्ण स्थान देने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ व मुनेश शर्मा ने जिलाध्यक्ष सविता चौधरी को विश्वास दिलाया कि वह उनके विश्वास पर खरा उतरेंगी तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही सही मायनों में कार्यकर्ता का सम्मान होता है और कांग्रेस पार्टी ने सदां महिला हितों को सर्वोपरी रखा है। इस मौके पर जिला महासचिव कमेलश डागर, पलवल की ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हथीन की अध्यक्ष ऊषा गौतम, सुमन, रेणु व मीना आदि अनेकों महिलाएं मौजूद थीं।



Related posts

सीनियर IAS अंकुर गुप्ता भारत सरकार द्वारा सम्मानित

Metro Plus

सरकार की मैन्युफैक्चरर्स को चेतावनी, नए MRP का स्टिकर नहीं लगाया तो होगी जेल

Metro Plus

आफताब अहमद का कद बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने कहा, नूंह के कांग्रेस कार्यकर्ता शेर-शेरनी हैं जो एक साथ रहते हुए नफरत का जवाब मोहब्बत से देते हैं।

Metro Plus