Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

पोषण एवं स्वच्छता को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23अप्रैल: महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश कुमारी के नेतृत्व में पोषण एवं स्वच्छता दिवस पर क्षेत्र मुजेसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समस्त क्षेत्र की वर्करो तथा महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ० नीरू एवं नरेश सिंह न्यूट्रीशियन अधिकारी ने हिस्सा लिया।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉ० नीरू एवं श्री नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से पोषण एवं स्वच्छता पर अपने अपने विचार रखे और इन दोनो को ही सभी को अपनाने की सलाह दी साथ ही उन्होंने वर्करो एवं महिलाओं को भी इस बारे में जानकारी दी ताकि वह अपने अपने सेन्टरो के आस-पास रहने वाली महिलाओं को जागृत कर सके।
इस मौके पर डॉ० नीरू व नरेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता ही वह है जिससे हम सुंदर दिख सकते है अगर हम अपने अंदर और बाहर दोनो जगह पर स्वच्छता रखेंगे तो हम कभी बीमार नहीं पड़ सकते इसीलिए स्वच्छता के लिए सभी को जागरूक करें।
इस अवसर पर सुपरवाईजर सुरेखा देवी ने एरिया की महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपने आस-पास सफाई रखे तथा खाने पीने पर भी ध्यान दे व हरि सब्जियों तथा मौसमी फल खाए और अपने आस-पास कूड़ा ना डाले।

Related posts

मनमोहन गर्ग ने सभी रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सफाई के दिए निर्देश

Metro Plus

जानिए कौन है वो उद्योगपति जिसकी कोठी की दीवारों में से मिली तीन करोड़ की नगदी?

Metro Plus

जानिए लॉकडॉऊन के दौरान क्या बंद रहेगा और क्या खुला तथा कब तक!

Metro Plus