Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डेढ करोड़ के विकास कार्य शुरू करवाने पर लोगों ने जताया देवेन्द्र चौधरी का आभार

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 अप्रैल: नगर-निगम फरीदाबाद के वरिष्ठ उपमहापौर दवेन्द्र चौधरी व वार्ड-25 की पार्षद मुनेश भड़ाना ने ईस्माइलपुर चौक से एनटीपीसी कॉलोनी तक बनने वाले लगभग डेढ़ करोड़ रूपये के नाले के निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभांरभ किया। शुभारंभ से पूर्व वरिष्ठ उपमहापौर दवेन्द्र चौधरी का वरिष्ठ भाजपा नेता रवि भड़ाना व कॉलोनी के अन्य गणमान्य लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर देवेन्द चौधरी ने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार आई है तभी से विकास कार्यो का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बनने वाला यह नाला ईस्माइलपुर चौके से शुरू होकर एनटीपीसी कॉलोनी में बने नाले में जाकर गिरेगा। उन्होंने कहा कि इस नाले के बन जाने से ईस्माइलपुर गांव, दीपावली इन्कलेव, पंचशील कॉलोनी भाग-1 व 2, शिवम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, बसंतपुर कॉलोनी में रहने वाले लोगों को सीधा सीधा फायदा मिलेगा। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खटट्र ने फरीदबाद की जनता की हर मांग को पूरा किया है जिसका जीता जागता उदाहरण नहर पर बनाए गए पुल है जिससे नहर के इस पार और दूसरी तरफ के लोगों का जो समय पहले जाम में नष्ट होता था वो अब नहीं होता। उन्होनेें कहा कि कभी इस नहर पर बने एकमात्र पल्ला पुल से गुजरने के लिए लोगों के पसीने छूट जाते थे जिससे समय और पैसे दोनो की बर्बादी होती थी लेकिन केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर के मंत्री बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष पुलों की मांग रखी थी जिसे मुख्यमंत्री ने एक ही झटके में पुलों के निर्माण कार्य को मंजूरी दी। देवेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है यहां जिस विकास कार्य की घोषणा की समझो काम हो गया।
इस मौके पर पार्षद मुनेश भड़ाना ने कहा कि वह लोगों की तरफ से माननीय मंत्री चौ० कृष्णपाल गुर्जर व वरिष्ठ उप-महापौर देवेन्द्र चौधरी का तहे दिल से आभार प्रकट करती है जिन्होंने लोगों की दुख तकलीफों का ध्यान रखते हुए इस विकास कार्य को शुरू करवाया। उन्होनें कहा कि में जनता की तरफ से आश्वासन देती हूं कि हमेशा हम कन्धे से कन्धा मिलाकर आपके साथ खड़े रहेगें और जब भी जरूरत होगी पूरा 25 वार्ड आपकी तन, मन और धन से सेवा करने के लिए तैयार खड़ा रहेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रवि भड़ाना, हंसराज रात, दिलीप प्रधान, फूलारा तारिक अली, सुरजीत रावत, रामकुमार भड़ाना, बी.डी प्रधान, आदित्य कुमार नवीन, जितेन्द्र भाटी, प्रंशात, हन्नी प्रधान, देवेन्द्र, श्याम, मनोज दूबे सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Related posts

MSME सैक्टर के समक्ष वित्त संबंधी जो समस्याएं आती हैं उनके समाधान के लिये प्रभावी पग उठाए जाने चाहिए: जेपी मल्होत्रा

Metro Plus

मेले में टिकटों की डुप्लीकेशी समाप्त करने और मेले को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग ने क्या किया? देखें!

Metro Plus

Delhi Scholars International School के छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा..

Metro Plus