Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीमा त्रिखा ने की नुक्कड सभाएं

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 23 अप्रैल: आगामी 28 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बढख़ल विधानसभा क्षेत्र में रोड़ शो का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर बढख़ल क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों, गांवों का दौरा कर लोगों को मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत करने की अपील की।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने विभिन्न कॉलोनियों में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा के विकास पुरूष मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जहां हरियाणा प्रदेश को विकास से सराबोर किया हुआ है वही बढख़ल क्षेत्र के लिए भी उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी जो जो मैने उनसे इस क्षेत्र की जनता के लिए मांगा उन्होंने तुरत प्रभाव से दिया जिसके लिए यह क्षेत्र सदैव उनका आभारी रहेगा।
इस मौके पर सभाओ को सम्बोधित करते हुए सीमा त्रिखा ने कहा कि 7 जून को बढख़ल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री की विशाल रैली में माननीय मुख्यमंत्री ने मेरे द्वारा क्षेत्र के लिए रखी सभी मांगों को पूरा किया है जिसके लिए हम उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी सदैव मेरे द्वारा रखी जनता की सभी मांगों को प्राथमिकता दी और उन्हें पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता को 24 घण्टे मिल रही है।
इस अवसर पर श्रीमती त्रिखा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार जो विकास के कार्य कर रही है उसके लिए वह उनकी धन्यवादी है। उन्होंने जनता से अपील कि है कि आगामी 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के रोड़ शो में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उनका अभिवादन करें।

Related posts

Rotary Blood Bank की AGM में कई मुद्दे पास किए गए

Metro Plus

राज्य में चल रहे सभी आटो-रिक्शा पर लगेंगें फेयर मीटर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Metro Plus

कोरोना महामारी से बचाव के लिए मस्जिद में न जाकर अपने घर पर रहकर ही अदा करें नमाज: पुलिस कमिश्नर

Metro Plus