Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

SIR-2026 फरीदाबाद में 24 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे BLO, आज ही जमा करें गणना प्रपत्र

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 15 जुलाई: जिला उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का संशोधित शेड्यूल जारी किया गया है। आयोग के निर्देशानुसार अब बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह तथा आवश्यक दस्तावेजों का संकलन करेंगे।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ का पूर्ण सहयोग करें तथा यदि अभी तक उनका सत्यापन नहीं हुआ है या किसी दस्तावेज की आवश्यकता बताई गई है, तो उसे बिना विलंब उपलब्ध कराएं। समय पर सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने से मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाया जा सकेगा।

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी तथा इनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। सभी निर्धारित प्रक्रियाएं पूर्ण करने के उपरांत 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि यदि किसी कारणवश संबंधित बीएलओ अभी तक किसी मतदाता के घर नहीं पहुंच पाए हैं अथवा कोई व्यक्ति किसी वजह से गणना प्रपत्र भरने या जमा करने से वंचित रह गया है, तो वह स्वयं पहल करते हुए अपने संबंधित बीएलओ अथवा मतदान केंद्र से तत्काल संपर्क करे और आज ही अपना गणना प्रपत्र जमा कराए। उन्होंने कहा कि अपने मताधिकार को सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसलिए अंतिम समय का इंतजार न करें और आज ही अपनी लोकतांत्रिक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या मतदाता सूची से नाम हटने की संभावना से बचने के लिए आज ही गणना प्रपत्र जमा करें और अपने मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखें।

Related posts

Kundan Green स्कूल में शहर की एकमात्र Shooting Range का उद्वघाटन किया मूलचंद शर्मा ने।

Metro Plus

हरियाणा कांग्रेस में हुई प्रदेश प्रवक्ताओं की नियुक्ति, देखिये कौन करेगा पार्टी की नीतियों का बखान?

Metro Plus

FMS के बच्चों ने हरे-भरे पेड़ पौधे बनकर मनाया अर्थ-डे

Metro Plus