Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Dr. Partap Chauhan ने टेक्सास में NAMA कॉन्फ्रेंस में लिया हिस्सा व NAMA के डॉयरेक्टर व आयुष विद्वानों से कि मुलाकात

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 अप्रैल: अमरिका के टेक्सास शहर में 20 से 23 अप्रैल तक आयोजित NAMA की 14 वीं कॉन्फ्रेंस में डॉ० प्रताप चौहान ने हिस्सा लिया। उनके साथ अमरिका की साइकोलॉजिस्ट जेसिका रिचमॉन्ड भी थी।
इस कार्यक्रम में डॉ० चौहान ने हैल्दी माइंड, हैल्दी वल्र्ड विषय पर लेक्चर दिया और मॉडर्न आयुर्वेदा प्रेक्टिस इन दा वल्र्ड विषय पर पैनल बातचीत में भाग लिया। उन्होंने NAMA के कार्यकारी अध्यक्ष हिलेरी गेरिवाल्ट्स, डॉयरेक्टर्स ऑफ नामा बोर्ड, आयुष मंत्रालय के एडवाइजर डॉ० मनोज नेसारी और आयुष के अन्य कई विद्वानों से मुलाकात की।
इस मौके पर डॉ० प्रताप चौहान ने बताया कि NAMA कॉन्फ्रेंस एक वार्षिक आयोजन है जो एनएएमए सदस्यों व समाज के लिए श्रेष्ठ व उपयोगी शैक्षणिक-प्रायोगिक जानकारी लाता है। इस 14वीं NAMA कॉन्फ्रेंस में 25 पैनल प्रजेन्टर्स थे जिनमें से 3 प्रमुख प्रजेन्टर्स में डॉ० प्रताप चौहान भी एक थे।

Related posts

फरीदाबाद पुलिस में कार्यरत 24 SPO बर्खास्त, दिखाया पुलिस फोर्स से बाहर का रास्ता!

Metro Plus

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

Metro Plus

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुरू हुआ एजूफेस्ट-2015: स्टूडेंट्स ने सुरों का जादू बिखेरा

Metro Plus