Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

वरिष्ठ नागरिकों को उद्योग मंत्री ने दी भव्य सीनियर सिटीजन क्लब की सौगात

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 7 मई: अगर फरीदाबाद को सही मायनों में स्मार्ट बनाना है तो वरिष्ठ नागरिकों को भी हमें स्मार्ट सुविधाएँ देनी होंगी। क्योंकि शहर के विकास में अपनी जिंदगी समर्पित करने वालों का खय़ाल रखना हमारी जिम्मेदारी है और इसी सोच के तहत इस सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण किया गया है। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-8 में सीनियर सिटीजन के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। जिसका निर्माण 1 करोड़ 22 लाख की लागत से किया गया है। इस सीनियर सिटीजन क्लब के भवन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आराम कक्ष, लाइब्रेरी, इंडोर और आउटडोर खेलों की व्यवस्था डिस्पैंसरी की जगह जैसी तमाम सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है । इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए मोदी सरकार ने जितना काम किया है पूर्व में किसी सरकार ने नहीं किया ।
नोटबंदी के बाद भी मोदी जी ने पहला कदम बुजुर्गों के लिए उठाया जिसके तहत बुजुर्गों को साढ़े सात लाख रूपये तक की राशि पर 10 साल तक 8 प्रतिशत ब्याज देने का फैंसला सरकार ने किया ताकि ब्याज से उनका महीने का ख़र्च चलता रहे और अब साढ़े सात लाख रूपये की सीमा को बढाकर 15 लाख कर दिया गया है । उन्होने कहा कि बीमारियों के इलाज में भी मोदी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। देश में 10 करोड़ वरिष्ठ नागरिक हैं। जिनमें से 5 फीसदी बुजुर्गों हृदय रोग से पीडित रहते हैं और उनको स्टेंट की जरूरत पड़ती है। जो स्टेंट पहले 1 लाख 20 हज़ार में मिलता था वो अब 30 हज़ार से भी कम में उपलब्ध है। उन्होने कहा कि चाहे ट्रेनों में लोअर बर्थ कोटा बढ़ाने की बात हो या स्मार्ट कार्ड योजना की बात हो, कर में छूट की बात हो, सस्ते उपकरण देने की बात हो, बीजेपी सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए तमाम कदम उठाए हैं। विपुल गोयल ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के विकास का पैमाना ये होता है कि वहाँ बच्चों और बुजुर्गों के लिए क्या सुविधाएँ हैं, और स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बुजुर्गों को स्मार्ट सुविधाएँ देने में वो कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
इस मौके पर स्थानीय पार्षद कुलबीर तेवतिया, एन.के.गर्ग, प्रकाश वीर नागर, एस.आर. रावत , आर.के शर्मा ,महेश गुप्ता, रमेश भोलू , रणवीर गर्ग ,जगराम नागर , राजपाल शर्मा ,वाई.पी भल्ला, वीके उप्पल, वी.एन पांडे ,वज़ीर डागर, ललित गुप्ता और नरेश चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Related posts

CM फ्लाइंग ने किया छापा मार 18 युवक व 8 युवतियों को गिरफ्तार। जानें क्यों?

Metro Plus

एनएसयूआई के स्टूडेंट्स ने अपनी मांगो को लेकर नेहरु कॉलेज के समाने किया: धरना

Metro Plus

Chief Minister Mr. Manohar Lal with Punjab Deputy Chief Minister Mr. Sukhbir Singh Badal

Metro Plus