Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा रुकी, दिल्ली में तेज हवाओं और बारिश का अंदेशा

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
नई दिल्ली, 8 मई:आंधी तूफान ने उत्तर भारत को हिला कर रख दिया है। कल रात करीब 11:20 बजे 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान दिल्ली एन.सी.आर से गुजरा। कल रात दिल्ली एन.सी.आर में धूल भरी आंधी आई, कई जगह बिजली गुल हो गई, पेड़ भी गिरे, हल्की बूंदाबांदी भी हुई, धूल भरी आंधी की वजह से सड़कों पर रोशनी कम हो गई , मौसम विभाग का कहना है कि आज दोपहर में तेज हवाएं और बारिश हो सकती हैं।
राहत की बात ये रही कि इस तूफान के बाद किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई। दिल्ली और हरियाणा के बाद तूफान ने उत्तराखंड और हिमाचल की ओर रुख किया है। उत्तर भारत और देश के पूर्वी हिस्सों में रहने वाले आज सावधान रहें, क्योंकि आज भारी बारिश, आंधी और तूफान की आशंका है। भारी बर्फबारी की वजह से केदारनाथ यात्रा रोकी गई। सोन प्रयाग से आगे नहीं जा सकते। श्रद्धालु पूर्व सीएम हरीश रावत भी केदारनाथ में फंसे हैं।

Related posts

लोकेश अग्रवाल बने श्री वैश्य अग्रवाल समाज के महासचिव।

Metro Plus

MCF की वार्डबंदी के बाद अब जल्द होगी फाइनल आरक्षित किये गये वार्डो की नोटिफिकेशन!

Metro Plus

श्री हनुमंत कथा का छठा दिन धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus