Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जेई भर्ती परीक्षा में ब्राह्मणों के अपमान को लेकर उद्योग मंत्री को सौंपा ज्ञापन

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद, 8 मई:फरीदाबाद 10 अप्रैल को हुई जेई भर्ती परीक्षा में अपशगुन को लेकर पूछे गए एक सवाल पर हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब सोशल मीडिया में परीक्षा छात्र सवाल का स्क्रीन शॉट वायरल हो गया। अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र शर्मा बबली ने इसे ब्राह्मणों का अपमान बताते हुए उद्योग मंत्री विपुल गोयल को ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जातिसूचक सवाल ब्राह्मणों के साथ-साथ महिलाओं का भी अपमान है, और सरकार को इस मामले में त्वरित जाँच करते हुए दोषी अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए। ग़ौरतलब है कि जेई भर्ती परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि निम्नलिखित में से कौन सा अपशगुन है, खाली घड़ा, ईंधन से भरा डिब्बा, काले ब्राह्मण से मुलाक़ात या ब्राह्मण लड़की का दिखना। वहीं इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि इस तरह के सवाल पर उन्होने खुद मुख्यमंत्री से बात कर दोषी अधिकारियों के ख़िलाफ़ सख्त कारवाई की माँग की है।
उन्होने कहा कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए माफ़ी माँगी है । साथ ही इस सवाल को परीक्षा से हटा दिया है और मामले की जाँच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख़शा नहीं जाएगा। इस मौके पर मुकेश शास्त्री ,ओ पी शास्त्री, एल एन पाराशर, कृष्णकांत, बिजेंद्र नेहरा, विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे ।

Related posts

एलआर कॉलेज ऑफ टैक्नोलोजी के 100 छात्रों को मिली प्लैसमेंट

Metro Plus

आने वाला समय इलैक्ट्रिक वाहनों का ही होगा: राजेश नागर

Metro Plus

किसानों के कर्जे की बजाए घोटाले माफ करने में जुटी भाजपा सरकार: अशोक तंवर

Metro Plus