Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नगर-निगम कर्मियों की हड़ताल से परेशान रहे आम लोग

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
फरीदाबाद,11 मई: 72 घंटे की हड़ताल के दूसरे दिन भी नगर-निगम मुख्यालय बिना कर्मचारियों के सूना नजर आया। टैक्स भरने व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने आए लोगों को निराशा हाथ लगी। सभी कार्यालय खाली नजर आए। निगम मुख्यालय पर तीनों जोनों के हजारों कर्मचारियों ने नगर-निगम मुख्यालय से नीलम चौक तक जुलूस निकाला तथा हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नगर-निगम मुख्यालय पर आयोजित सभा की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान महासचिव नानक चंद खैरालिया ने की। मंच का संचालन कर्मी नेता प्रकाश प्रचारी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रदेश महासचिव सुभाष लाम्बा, नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा के मुख्य संगठन कर्ता विरेन्द्र सिंह डंगवाल ने कहा कि हरियाणा में विधान सभा चुनाव पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों से वादा किया था की उनकी सरकार आने पर ठेका प्रथा को समाप्त किया जाएगा, कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, सफाई कर्मचारियों का वेतन कम से कम 15 हजार रूपए दिया जाएगा, लेकिन चुनाव जीतने के चार साल बाद भी सरकार अभी तक इन वादों को पूरा करने में असफल साबित हुई है। साथ ही सरकार के स्थानीय निकास मंत्रालय के मंत्री पद पर असीन कविता जैन द्वारा कर्मचारियों की हड़ताल के बारे में अनभिज्ञता जाहिर करना गैर जिम्मेदारी बयान है। प्रदेश के 10 हजार कर्मचारियों 18 मार्च को निकास मंत्री कविता जैन के सोनीपत स्थित आवास पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन देकर यह बात कह कर आए थे कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह 72 घंटे की हड़ताल करेगें। फिर भी मंत्री जैन ने हड़ताल के बारे में अनभिज्ञता जाहिर किया।
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए नगर-निगम सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलवीर बालगुहेर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोड शो में भी कर्मचारियों के साथ ज्ञापन सौंपा था। अब कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तीन दिन की हड़ताल के दौरान उनकी मांगें नही मानी गई तो यह हड़ताल अनिश्चित कालीन में बदल दी जाएगी। हालांकि जनहित हो देखते हुए पानी की आपूर्ति में बाधा नही डाली गई है तथा आगजनी होने पर हड़ताली दमकल कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभा रहे है।
हड़ताली कर्मचारियों को रोडवेज के नेता रविन्द्र नागर, गुरूचरण खाण्डिया, श्रीनंद ढकोलिया, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष फेंटमार, ड्राईवर यूनियन के प्रधान वेद भड़ाना, परसराम अधाना, बिशन स्वरूप तेवतिया, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान रामकिशोर त्यागी, बेलदार यूनियन के प्रधान रोहताश रेढू, दान सिंह, रघुबीर चौटाला, प्रेमपाल, राजबीर चिंडालिया, विरेन्द्र भंडारी, जितेन्द्र छाबड़ा, बल्लू प्रधान, नरेश भगवाना, रविन्द्र टांक, देशराज डाबर, सूरजकीर, विनोद कुमार, नैन सिंह, महेन्द्र कुण्डिया, जसबीर चौहान, राजेश फेंटमार, विजयपाल चिण्डालिया, महिला नेता बृजवती, माया, ममता, सलोचना, संतोष, शकुन्तला, कमलेश, कमला, इन्द्रा, सुनीता सहित दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन में छात्रों की माताओं के बीच हुई मेंहदी प्रतियोगिता

Metro Plus

गैस सप्लाई पर सरकार सतर्क, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Metro Plus

Homerton Grammar के Convocation समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जलवे बिखरे

Metro Plus