Metro Plus News
Socialफरीदाबादहरियाणा

कठुआ केस राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-कि निष्पक्ष ट्रायल हो रहा है,केस ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना कि रिपोर्ट
जम्मू ,11 मई: कठुआ रेप और हत्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। केस के निष्पक्ष ट्रायल को लेकर राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि मामले की सुनवाई जम्मू में पूरी तरह से जायज़ तरीके से हो रही है और केस को जम्मू कश्मीर से बाहर ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं है। पीडि़ता के परिवार की वकील दीपिका सिंह ने इस बात की आशंका जताई थी कि मामले की सुनवाई जम्मू में निष्पक्ष तरीके से नहीं होगी।
इसलिए केस को जम्मू-कश्मीर से बाहर कहीं ट्रंासफर किया जाएगा। गौरतलब है कि दीपिका सिंह ने कोर्ट में यह भी कहा था कि उनकी जान को खतरा है, और उनका रेप भी हो सकता है। दीपिका सिंह ने जम्मू बॉर एसोसिएशन पर उन्हें धमकाने का आरोप भी लगाया था। कोर्ट ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पांच सदस्यों की एक टीम भी जम्मू भेजी थी पर टीम ने बीएसी जम्मू को क्लीन चीट दी थी और दीपिका सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज किया गया था।

Related posts

शहर तभी साफ-सुथरा दिखेगा जब हर आमजन की इसमें भागेदारी होगी: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

सर्वोदय हॉस्पिटल परिसर में हुई मासूम बच्ची की खरीद-फरोख्त, CM Flying ने किया गिरफ्तार!

Metro Plus

रेव पार्टी में गिरफ्तार कांग्रेसी नेता जे.पी.नागर के बेटे को मिली जमानत, तिहाड़ जेल से छूटा

Metro Plus