Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े , जानिए आपके शहर का क्या है हाल

मैट्रो प्लस से नेहा खन्ना की रिपोर्ट
नई दिल्ली, 15 मई: पेट्रोल,डीजल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन इजाफा हुआ है। इससे पहले लगातार 20 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं थीं। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजऱ सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल,डीजल की कीमतों को 24 अप्रैल 2018 से अगले 20 दिनों तक अपरिवर्तित रखा। जानकारी के लिए आपके बता दें , कि 16 जून 2017 से ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना संशोधन हो रहा है। इससे पहले सरकारी तेल विपणन कंपनियां ईंधन की कीमतों की महीने में दो बार समीक्षा किया करती थीं। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 74.95 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में पेट्रोल के दाम 82.79 रुपए प्रति लीटर है। अगर बीते कुछ दिनों की बात की जाए तो करीब 20 दिन पेट्रोल की कीमतें देशभर में अपरिवर्तित रही हैं। 24 अप्रैल 2018 को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 74 रुपए 63 पैसे प्रति लीटर थे। ये दाम 13 मई 2018 तक बरकरार रहे। पेट्रोल की कीमतों में 21वें दिन यानी तीन हफ्ते बाद परिवर्तन हुआ। आज राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 66.36 रुपए प्रति लीटर हैं। वहीं मुंबई में डीजल 70.66 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। बीते दो दिन में दिल्ली में डीजल की कीमतों में 43 पैसे का इजाफा हो चुका है।

Related posts

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में मिस्टर एंड मिस कलमायका-2016 का आयोजन

Metro Plus

रक्तदान करके सम्मान पाओ अपने रक्त से लोगों का जीवन बचाओ: भारत भूषण

Metro Plus

D.C मॉडल स्कूल में बड़े धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

Metro Plus