Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Homerton Grammar school की टीम ने जिला लेवल कबड्डी टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 मई: हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की अंडर-14 तथा अंडर-17 की दोनों बालिका वर्ग टीमों ने अपने स्कूल के लिए जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड का मैडल हासिल कर चारों तरफ प्रशंसा और ख्याति अर्जित की। बल्लभगढ़ के साहपुरा में आयोजित इस कबड्डी टूर्नामेंट में फरीदाबाद की लगभग सभी प्रमुख कबड्डी टीमों ने भाग लिया था।
स्कूल के डॉयरेक्टर राजदीप सिंह ने बताया कि हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की टीमों के उत्तम प्रदर्शन को देखते हुए टुर्नामेंट के आयोजकों द्वारा उनकी टीम को 5100/-रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक मंजीत सिंह और उनकी इन दोनों विजेता टीमों को विद्यालय की ओर से विशेष स्वागत सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर हॉमर्टन ग्रामर स्कूल की प्रधानाचार्या अर्चना डोगरा ने सभी खिलाडिय़ों को अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी और उन्हें अपने हाथों से मैडल पहनाएं।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Metro Plus

भूपेंद्र हुड्डा का आह्नान, खट्टर सरकार एक धोखा है हरियाणा बचा लो मौका है

Metro Plus

टैप-डीसी स्किल डेवलपमैंट की ओर नए आयाम स्थापित में सफल सिद्ध होगा: जे.पी. मल्होत्रा

Metro Plus